{"_id":"62af5d200c490f379f1c5514","slug":"murder-case-registered-in-deadbody-found-in-pubber-river-rampur-hp-news-sml4126630142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्बर में मिले शव के मामले में हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्बर में मिले शव के मामले में हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहडू। पुलिस थाना चिड़गांव के तहत सीमा के पास पब्बर से समोली गांव निवासी नरेंद्र कुल्ला का शव मिलने के मामले में एक सप्ताह के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दो लोगों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी की फुटेज में दिखी गाड़ी को इस मामले में अहम सबूत माना जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी खुलकर बताने को तैयार नहीं है। मृतक के परिजन और समोली गांव के लोग नरेंद्र की पानी में गिरने से मौत पर संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने पुलिस के सामने मामले से जुड़े साक्ष्य रखे हैं। इस आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब हुई है।
जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपे साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोप लगाया है कि मृतक नरेंद्र कुल्ला 12 जून को दिन के समय लंबा खाटल के समीप नदी के किनारे कपिल राजटा के स्विमिंग पूल पर देखा गया था। दिन में वहां पर उसने कपिल के साथ शराब का सेवन किया। 13 जून की सुबह उसका शव यहां से करीब पांच किलोमीटर ऊंचाई वाले क्षेत्र में नदी के किनारे सीमा में पब्बर से बरामद किया गया।
शव को देखकर परिजन पानी में गिरने से मौत के कारण पर संतुष्ट नहीं थे। परिजन सवाल उठा रहे थे कि नरेंद्र कुल्ला समोली से यहां कैसे पहुंचा। गांव के लोगों और मृतक के परिजनों ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालना शुरू किया तो इसमें एक कार रोहडू़ की ओर से सीमा की ओर देखी गई। यही गाड़ी सात मिनट के बाद फिर वापस समोली की ओर लौटती नजर आई। बताया जा रहा है कि यह कार वहां खड़ी थी जहां नरेंद्र ने कपिल के साथ शराब का सेवन किया।
विज्ञापन
यह क्षेत्र पुलिस थाना रोहडू के अधीन आता है जबकि जहां पर मृतक का शव मिलता है वह पुलिस थाना चिड़गांव क्षेत्र में है। सबूत जुटाने के बाद मृतक के भाई सुरेंद्र सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस थाना चिड़गांव में दर्ज करवाई। तथ्यों को खंगालने के बाद रविवार को पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्जकर आरोपी कपिल राजटा निवासी जखार और एक अन्य नेपाली मूल के व्यक्ति महेश को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि नरेंद्र का समोली पुल के समीप कपिल राजटा के स्विंमिग पुल पर झगड़ा हुआ था। शव बरामद होने के बाद उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। इसको आधार पर बनाते हुए पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जल्द ही मौत की पूरी कहानी से पर्दा उठेगा।
डीएसपी रोहडू़ चमल लाल ने बताया कि सुरेंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हत्या के आरोप में शक के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।