फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   murder case accussed arrested from bihar

मचोती हत्याकांड का फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Sat, 11 Jun 2022 10:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
रोहडू़। उपमंडल के मचौती में साथी की हत्या करके फरार आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोविंद निवासी पहाड़पुर (पूर्वी चंपारण) बिहार के तौर पर हुई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर हत्या से जुड़े तथ्यों को जुटाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

रोहडू़ पुलिस के मुताबिक बिलटू महंतो और गोविंद मचोती में किराये का मकान लेकर रहते थे और दोनों पेशे से मिस्त्री थे। एक जून की रात को आरोपी बिलटू महंतों के घर आया। इसी दौरान उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को कंबल में लपेट कर स्टोर में रख दिया। अगले दिन मकान मालिक ने शव को देखा और पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो शव शरीर पर चोटों के निशान पाए गए थे। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। इसमें पता चला कि वारदात की रात गोविंद मृतक के घर आया था और उस दिन से गायब है। इसको देखते हुए पुलिस की टीम ने आरोपी गोविंद की तलाश शुरू की। जांच करने पर उसकी लोकेशन बिहार के पूर्वी चंपारण में पाई गई। रोहडू़ पुलिस स्टेशन से एक टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बिहार भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद हत्या से जुड़े तथ्यों को जुटाने का प्रयास करेगी। डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने बताया कि आरोपी दस दिन से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed