फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Municipal Council President calls for the rejuvenation of parks.

Rampur Bushahar News: नप अध्यक्ष ने पार्कों के पुनर्जीवन की उठाई मांग

Fri, 17 Jul 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
डीएफओ के साथ पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों पर की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष करण शर्मा ने शुक्रवार को वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) रामपुर गुरहर्ष सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में रामपुर क्षेत्र के लंबे समय से बंद पड़े पार्कों के पुनर्जीवन, नए पार्कों के निर्माण, व्यापक वृक्षारोपण अभियान तथा नगर परिषद क्षेत्र में असुरक्षित पेड़ों के संरक्षण जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा बंदरों की बढ़ती समस्या और उसके संभावित समाधान पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का साझा दायित्व है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद, प्रशासन और वन विभाग के समन्वय से रामपुर को अधिक हरित, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को मिलकर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed