{"_id":"6693c8b5bae44a975108f63f","slug":"mla-nandlal-listened-to-the-public-problems-of-the-peoples-representatives-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-118755-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विधायक नंदलाल ने रामपुर में सुनीं जनप्रतिनिधियों की जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विधायक नंदलाल ने रामपुर में सुनीं जनप्रतिनिधियों की जनसमस्याएं
विज्ञापन
नव नियुक्त नप अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने विधायक से की मुलाकात
नगर परिषद की विभिन्न समस्याओं से करवाया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग कैबिनेट रैंक एवं विधायक नंदलाल ने अपने दो दिवसीय रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान लोकनिर्माण विभाग विश्रामगृह में विभिन्न क्षेत्रों से आए पंचायती राज संस्थानों के जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं को प्रदेश सरकार के माध्यम से निपटारा कराया जाएगा। सर्किट हाउस में सुबह के समय पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया।
इस पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हमेशा रामपुर विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी हुई है। कांग्रेस सरकार बनते ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में पूरे प्रदेश में एक समान विकास हो रहा है। क्षेत्र की समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाने का पूरा प्रयास करेंगे। इससे क्षेत्र में समान विकास हो। इस अवसर पर नगर परिषद रामपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष मुस्कान चारस और उपाध्यक्ष विशेषर लाल सहित अन्य पार्षदों ने उनके साथ मुलाकात की और नप की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। इस मौके पर विधायक नंदलाल ने नवनियुक्त नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई दी।