फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   MLA Lokendra spoke about the affected people of Luhri project

लूहरी परियोजना के प्रभावितों को नहीं मिल रहे उनके हक : लोकेंद्र

Thu, 22 Feb 2024 06:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Thu, 22 Feb 2024 06:15 PM IST
विज्ञापन
विधायक लोकेंद्र कुमार ने सदन में बजट पर दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन

विशेष विचारधारा को लाभ पहुंचाने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज, एजेंसी
आनी(कुल्लू)। सतलुज नदी पर बन रही एसजेवीएन की लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण एक और तीन के प्रभावितों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। डीसी से भी प्रभावितों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान प्रभावितों का मसला उठाया और समाधान की मांग रखी। भाजपा सदस्य लोकेंद्र कुमार ने कहा कि परियोजना के चरण एक और तीन से प्रभावित परिवार आज भी रोजगार, मुआवजे और प्रदूषण से हो रहे नुकसान की भरपाई से वंचित हैं। विधायक ने आरोप लगाए कि प्रभावित पंचायतों को मिलने वाली राहत राशि में भी एक विशेष विचारधारा को ही प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि सभी पात्रों को नियमानुसार इस राशि का वितरण होना चाहिए। विधायक लोकेंद्र कुमार ने अपनी बात रखते हुए हिमाचल प्रदेश के हर उस वर्ग, क्षेत्र की बात की, जिसको इस बजट से निराशा हाथ लगी है और बजट में पूरी तरह से दरकिनार किया गया है। उन्होंने कृषि, बागवानी, सडक़, स्वास्थ्य, विश्वविद्यालय, धार्मिक स्थल और पुरातन मंदिर, प्रदेश के लाखों कर्मचारी, होमगार्ड, लोनिवि और शिक्षा विभाग के मल्टी टास्क वर्करों से लेकर प्रत्येक क्षेत्र की खामियों को सदन में उजागर किया।

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed