फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   mla honoured to divyang players in recokongpeo kinnaur with medals

रिकांगपिओ में दिव्यांग खिलाडियों विधायक जगत सिं ह ने किया सम्मानित

Mon, 25 Apr 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
mla honoured to divyang players in recokongpeo kinnaur with  medals
रिकांगपिओ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मैडल जीतने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित कर - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ(किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश पैरास्पोर्ट्स एसोसिएशन की धर्मशाला में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चार स्वर्ण, 11 रजत और दो कांस्य मेडल जीत कर लाए दिव्यांग खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिए रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह रिकांगपिओ में किन्नौर कांग्रेस कमेटी और मीडिया पेनलिस्ट डॉ. सूर्या बोरस नेगी ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। किन्नौर विधायक जगत सिंह नेगी बिशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक ने दिव्यांग खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि किन्नौर के लिए बड़े गर्व की बात है कि जिला के 12 दिव्यांग खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 17 मेडल जीते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दस हजार, सिल्वर मेडल वालों को पांच हजार व ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को तीन-तीन हजार रुपये देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश नेगी, प्रवक्ता केसर नेगी, इंटक प्रदेश महासचिव कुलवंत नेगी, पूर्व निदेशक एपीएमसी कृष्ण देव वारंगपा, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप नेगी, कार्यालय सचिव भरत लाल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed