Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Minors found guilty of driving without a license Fine 500 after five years

Rampur Bushahar News: लाइसेंस के बिना वाहन चलाने के नाबालिग दोषी को पांच साल बाद 500 रुपये जुर्माना

Thu, 19 Feb 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
किशोर न्याय बोर्ड ने कहा- लंबे ट्रायल के बाद सजा नहीं सही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। किशोर न्याय बोर्ड रामपुर बुशहर ने वैध लाइसेंस के बिना वाहन चलाने के नाबालिग दोषी लड़के को पांच साल बाद 500 रुपये जुर्माना लगाया है। नाबालिग पर लापरवाही वाहन चलाते हुए दूसरी कार को टक्कर मारने का भी आरोप था, जो साबित नहीं हुआ है। मामले के शिकायतकर्ता विकास शर्मा ने बताया था कि 24 जनवरी 2020 को अपने चाचा के साथ कार में थैली जा रहे थे। साधु नाला के पास पहुंचे, तो एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई है। यह हादसा आरोपी एक नाबालिग लड़के के तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। ननखड़ी थाना में एफआईआर दर्ज की गई। जांच के दौरान नाबालिग अपना वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सका। जांच के बाद पुलिस ने इस बोर्ड के सामने फाइनल रिपोर्ट पेश की। बोर्ड ने फैसले में बताया है कि गवाहों के बयान इस हादसे में नाबालिग की लापरवाही को साबित करने के लिए काफी नहीं हैं। इसके अलावा, अभियोजन पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि दुर्घटना के समय नाबालिग अपने वैध लाइसेंस के बिना वाहन चला रहा था। बोर्ड इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि नाबालिग वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चला रहा था। उपरोक्त चर्चा के परिणाम में, नाबालिग को आईपीसी की धारा-279 और मोटर व्हीकल अधिनियम की धारा-192 के तहत आरोप से बरी किया जाता है, जबकि मोटर व्हीकल अधिनियम की धारा-181 के तहत दोषी ठहराया जाता है। ऊपर दिए गए तथ्यों और पांच साल से ज्यादा लंबे ट्रायल के बाद नाबालिग को जेल की सजा देना सही नहीं होगा। इसे देखते हुए नाबालिग को मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन-181 के तहत 500 रुपये का जुर्माना भरने की सजा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed