फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Minister Jagat Singh Negi heard people's grievances in Reckong Pe

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में मंत्री जगत सिंह नेगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Fri, 03 Jul 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Minister Jagat Singh Negi heard people's grievances in Reckong Pe
रिकांगपिओ में कैबिनेट मंत्री कल्पा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में शामिल होने जाते हुए। स्रोत : डीपी
. विभागाधिकारियों को दिए समस्याओं के निवारण के निर्देश
विज्ञापन


. कल्पा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में भी की शिरकत

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)।
राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध सीमा में लोगों की समस्याओं को निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार उपेक्षित और निर्धन वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से अति दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। राजस्व मंत्री ने बताया कि सरकार ने वन अधिकार अधिनियम-2006, सूचना का अधिकार अधिनियम-2005, नोतोड़ अधिनियम-1968, मनरेगा-2005 निर्धन और उपेक्षित वर्गों के संरक्षण और उत्थान में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि गरीब विरोधी भाजपा सरकार ने मनरेगा-2005 को खत्म कर देश के निर्धन व गरीब लोगों के साथ विश्वासघात किया है। इसके बाद उन्होंने विश्रामगृह रिकांगपिओ में आयोजित कल्पा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे धरातल पर प्रदेश सरकार की समावेशी नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनजातीय समुदाय के लोगों के लिए मजबूती से पैरवी करती है और उनके कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। वर्तमान प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा के सुधार के लिए व्यापक कदम उठा रही है। प्रदेश में 150 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा किन्नौर जिले में निचार, भावानगर, सांगला, रिकांगपिओ और कानम स्कूल में सीबीएसई पैटर्न और पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान की जा रही है। जल्द ही कटगांव और पूह सरकारी स्कूल में सीबीएसई पैटर्न शुरू किया जाएगा। इस मौके पर निदेशक राज्य सहकारी बैंक विक्रम सिंह नेगी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सरोज नेगी, निदेशक एपीएमसी शिमला-किन्नौर उमेश नेगी, इंटक राज्य उपाध्यक्ष एवं पंचायत प्रधान शुदारंग कुलवंत सिंह नेगी, ललिता पंचारस, प्रितम नेगी, हितेष नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।

रिकांगपिओ में कैबिनेट मंत्री कल्पा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में शामिल होने जाते हुए। स्रोत : डीपी

रिकांगपिओ में कैबिनेट मंत्री कल्पा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में शामिल होने जाते हुए। स्रोत : डीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed