{"_id":"5ede5dbc8ebc3e9079600a77","slug":"mining-rampur-hp-news-sml335093342","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोलिंग में सतलुज नदी से अवैध रेत ले जाते दो पिकअप वाहन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोलिंग में सतलुज नदी से अवैध रेत ले जाते दो पिकअप वाहन काबू
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। टापरी पुलिस ने सतलुज नदी से अवैध रूप से रेत ले जा रहे दो पिकअप वाहनों को पकड़ा है। पुलिस ने माइनिंग एंड मिनरल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं दोनों वाहनों के चालकों पर लॉकडाउन की अवहेलना करने पर भी मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी किरण कुमारी की अगुवाई में पुलिस का दल रविवार रात के समय गश्त कर रहा था। इस दौरान चोलिंग में सतलुज नदी से दो पिकअप वाहन आ रहे थे, जिनमें रेत भरी हुई थी। पुलिस ने जब दोनों वाहन चालकों से पूछताछ की तो वे रेत ले जाने संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए, जिसके चलते पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। पुुलिस ने चालक विवेक कुमार पुत्र गोविंद सिंह, गांव उरनी, जिला किन्नौर और नवीन कांत पुत्र दिलबाग सिंह, गांव व डाकघर मीरू, जिला किन्नौर के खिलाफ माइनिंग एंड मिनरल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि टापरी पुलिस ने अवैध रूप से रेत ले जाते दो पिकअप वाहन पकड़े हैं। पुलिस ने दोनों वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।