फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   metting held in dc presence to increase polling station in kinnaur

किन्नौर में 128 होगी मतदान केंद्रों की संख्या

Tue, 07 Sep 2021 04:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
metting held in dc presence to increase polling station in kinnaur
उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक मतदान केंद्रो के युक्तीकरण को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हु? - फोटो : RAMPUR-HP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में मंगलवार को मतदान केंद्रों के युक्तीकरण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से जिले में 2 और मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव प्रस्ताव बनाने पर सहमति बनाई गई। प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग से मंजूरी मिलने के बाद जिले में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 128 हो जाएगी। बैठक में पांच नए मतदान केंद्र बनाने के प्रस्ताव प्राप्त हुए थे।
इस पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कटगांव पटवार वृत्त के तहत शांगो और दूतरंग को मिलाकर एक नया मतदान केंद्र शांगोत, बड़ा कंबा पटवार वृत्त के तहत शोरंग में नया मतदान केंद्र बनाया जाए। इससे इन क्षेत्रों के मतदाताओं को घर के नजदीक ही मतदान की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। बैठक में बारंग मतदान केंद्र को प्राथमिक पाठशाला बारंग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारंग में स्थानांतरित करने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में तहसीलदार निर्वाचन ने बताया कि इस मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया। मतदान केंद्र में भारत निर्वाचन आयोग की निर्धारित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। प्रस्तावित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारंग की धरातल मंजिल चारों और से बंद है और वहां मतदाताओं को कतार में खड़ रहने के लिए भी स्थान उपलब्ध है। प्रस्तावित मतदान केंद्र पर जाने के लिए सीढ़ियों का प्रयोग करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रैंप लगाना भी मुश्किल है। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान में मतदान केंद्र को राजकीय प्राथमिक पाठशाला बारंग में ही स्थापित किया जाना उचित है। उपायुक्त ने तहसीलदार निर्वाचन को निर्देश दिए कि जिले के सभी निर्वाचन केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग की निर्धारित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए।

इस संबंध में रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें। बैठक की कार्यवाही का संचालन तहसीलदार निर्वाचन गुरूभज सिंह राणा ने किया। बैठक में उपमंडलाधिकारी कल्पा स्वाति डोगरा, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि नागेश कुमार, कांग्रेस पार्टी के भागीरथ और बसपा के अनिल कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed