फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Message of cleanliness on NSS Foundation Day at Theog College

Rampur Bushahar News: ठियोग कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वच्छता का संदेश

Thu, 24 Sep 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
प्लान फाउंडेशन ने सिखाया चार तरह से कचरा अलग करना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
राजकीय महाविद्यालय ठियोग में एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर अनीता राठौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस ठियोग महाविद्यालय इकाई, नगर परिषद ठियोग और गैर सरकारी संगठन प्लान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान एनएसएस स्वयं सेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वयंसेवियों ने सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कचरा पृथक्करण को लेकर आयोजित जागरूकता सत्र रहा। प्लान फाउंडेशन के सदस्यों ने स्वयंसेवियों और उपस्थित लोगों को चार तरह से कचरा अलग करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्रोत स्तर पर ही कचरे को अलग-अलग करने से उसके उचित निस्तारण और पुनर्चक्रण की प्रक्रिया को बेहतर बनाया जा सकता है। जागरूकता कार्यक्रम के बाद एनएसएस स्वयं सेवियों ने महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवियों ने सफाई करते हुए लोगों को भी सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने और कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एनएसएस योजना अधिकारी डॉ. अरुण कुमार, नगर परिषद ठियोग की अध्यक्ष करुणा कंवर, प्लान फाउंडेशन के सदस्य सहित कॉलेज के कई प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed