{"_id":"6a16e1dea7433e9fe4061e6e","slug":"mental-health-awareness-and-tobacco-prohibition-day-celebrated-at-government-polytechnic-institute-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-161145-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू में छात्रों को बताए तंबाकू के दुषप्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू में छात्रों को बताए तंबाकू के दुषप्रभाव
विज्ञापन
राजकीय बहुतकनीकी रोहड़ू में आयोजित हुआ मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं तम्बाकू निषेध दिवस कार्यक्
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में मनाया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं तंबाकू निषेध दिवस
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय बहुतकनीकी रोहड़ू में बुधवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं तनाव प्रबंधन विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं और समस्त स्टाफ ने भाग लिया। साथ ही विश्व तंबाकू निषेध दिवस भी मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। छात्रों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव बताए। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों को तंबाकू सेवन न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपमंडल आयुष चिकित्सा अधिकारी रोहड़ू डॉ. महेंद्र ने विशेष अतिथि व्याख्यान दिया। उन्होंने तंबाकू से होने वाले कैंसर, हृदय रोग और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। साथ ही आयुर्वेद के माध्यम से नशा मुक्ति के उपाय बताते हुए युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राजकीय बहुतकनीकी किन्नौर के प्रधानाचार्य पंकज पथिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त फार्मेसी विभागाध्यक्ष शशि शर्मा, प्रवक्ता महेश चौहान, मनोज शुक्ला, मोनिका जिंटा और अमोनिका ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। संस्थान के प्रधानाचार्य ने कहा कि आज का युवा मानसिक तनाव और नशे की गिरफ्त में तेजी से आ रहा है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही दिशा देने तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्थान के मीडिया प्रभारी देविंद्र सिंह प्रेमी ने बताया कि संस्थान समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक विषयों पर जागरूकता अभियान आयोजित करता रहता है ताकि विद्यार्थियों को बुरी आदतों और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया जा सके।