फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meetings of the de-addiction committees in five panchayats of Rampur to be held on October

Rampur Bushahar News: रामपुर की पांच पंचायतों में नशा निवारण समिति की बैठकें 25 अक्तूबर को

Thu, 15 Oct 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

नशे के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विकास खंड रामपुर की पांच चिह्नित ग्राम पंचायतों में 25 अक्तूबर को नशा निवारण समितियों की बैठकें की जाएंगी। इन बैठकों की अध्यक्षता राजपत्रित अधिकारी करेंगे। साथ ही चिह्नित पंचायतों में अधिकारियों का क्षेत्रीय दौरा भी अनिवार्य किया गया है। सहायक आयुक्त (विकास) एवं खंड विकास अधिकारी रामपुर अंकुश कुमार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार जिला दंडाधिकारी शिमला के 16 सितंबर 2026 को जारी पत्र की अनुपालना में यह कार्रवाई की जा रही है। नशा निवारण अभियान के दूसरे चरण के तहत रेड जोन में शामिल पंचायतों में समितियों की बैठकें आयोजित कर नशे की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। विकास खंड रामपुर की दत्तनगर, भड़ावली, झाकड़ी, शाहधार और बौंडा पंचायतों को इस अभियान के तहत चिह्नित किया गया है। संबंधित नशा निवारण समितियों के अध्यक्षों, पंचायत प्रधानों और सचिवों को बैठकों के आयोजन के संबंध में सूचना भेजी गई है। इसके अलावा रामपुर और झाकड़ी पुलिस थानों के प्रभारियों को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अभियान का उद्देश्य पंचायत स्तर पर नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और प्रशासन, पुलिस और स्थानीय प्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित कर नशा निवारण के प्रयासों को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed