फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   meeting with barbers

थ्रेडिंग न मेकअप, केवल कटिंग की होगी अनुमति

Sat, 23 May 2020 06:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में पार्लर और सैलून खोलने का प्रशासन विचार कर रहा है। इसके तहत शनिवार को पार्लर और सैलून की दुकानें चलाने वाले लोगों को प्रशासन ने प्रशिक्षित किया। सरकार एक-दो दिन में हेयर कटिंग की दुकानों और पार्लरों को खोलने पर विचार कर रही है, लेकिन संक्रमण के इस दौर में केवल कटिंग करने की ही अनुमति रहेगी। ये दुकानदार अपने पार्लर में अन्य कोई भी काम नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के खौफ के बीच भले ही पार्लर और सैलून चलाने की सरकार अनुमति दे रही है, लेकिन ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन लोगों को अपना कार्य करना पड़ेगा। इन दुकानों में केवल हेयर कटिंग ही हो पाएगी, जबकि मशीन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक रहेगी। बार्बर केवल कैंची का ही इस्तेमाल कर सकेंगे और वह भी ग्राहकों के सामने हाईपोक्लोराइड घोल में डुबोकर। वहीं ग्राहकों के सामने ही साबुन से हाथ धोने होंगे और सुरक्षा मानकों का पूरा इस्तेमाल करना होगा। कटिंग के लिए ग्राहकों के ऊपर इस्तेमाल होने वाला कपड़ा भी निरंतर बदला जाएगा। दुकानों को सैनिटाइज करने की दुकानदारों को पूरी व्यवस्था करनी होगी। थ्रेडिंग, मेकअप जैसे कार्यों पर पूरी तरह से रोक रहेगी। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि आने वाले दिनों में हेयर कटिंग और पार्लर खोलने की योजना है। इसको लेकर दुकानदारों को प्रशिक्षण दिया गया। कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी प्रबंधों के बाद काम करने की इजाजत रहेगी। दुकानों में केवल पारंपरिक कैंची से ही हेयर कटिंग हो पाएगी, जबकि ट्रिमर, थ्रेडिंग, मेकअप सहित अन्य कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा। जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद ही दुकानों को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed