आनी (कुल्लू)। नोडल नवयुवक मंडल टिकरू की बैठक में सर्वसहमति से फैसला लिया गया कि गांव में सुचारु रूप से सफाई व्यवस्था बनाई जाएगी। युवाओं के लिए हर माह खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। वहीं गांव में कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने और वर्ष 2019 में हुए आय-व्यय की भी चर्चा की गई। बैठक अध्यक्ष गंगा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई। बैठक में युवा मंडल के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
इस दौरान बैठक में आगामी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने के बारे में भी चर्चा की गई। इसके अलावा सरकार की ओर से चलाए गए विभिन्न कार्यक्रमों में अपना योगदान देना आदि मुद्दों पर सभी ने अपनी सहमति जताई। इस मौके पर देवी राम, गौरी शंकर, जियालाल, मोहर सिंह, रमेश कुमार, गुड्डू राम, खोया नंद, नूप राम, लायक राम, रणजीत, टेक सिंह, राकेश कुमार, चेतराम और सुंदर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।