फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   meeting

मंडल में अनुशासनहीनता नहीं होगी बर्दाश्त

Wed, 20 Nov 2019 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
meeting
भाजपा मंडल रामपुर के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष भीमसेन ठाकुर अन्य कार्यकर्ताओं के साथ । - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष भीमसेन ठाकुर ने कहा कि पार्टी में अनुशासन का पालन न करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए कोई जगह नहीं है। प्रदेश हाईकमान ने रामपुर भाजपा मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष का दायित्व दिया है, जिसे पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर परिषद उपचुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से चुनाव में ज्यादा ध्यान न देने पर पार्टी को नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री जयराम ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 27 करोड़ की सौगातें दी हैं। आगे भी इस तरह से विकास कार्य होते रहेेंगे। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का विधायक होगा। रामपुर क्षेत्र को जिला बनाने के लिए कई सालों से मांग चल रही है। इस मांग को भी हाईकमान के समक्ष रखा जाएगा, जिससे कोई सकारात्मक परिणाम निकले। इससे पहले रामपुर पहुुंचने पर नवनियुक्त अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रामपुर शशि भूषण, हिमफैड निदेशक नरेश चौहान, युवा मोर्चा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता विजय गुप्ता, पूर्व कैलाश फेडरेशन अध्यक्ष बृजलाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम लाल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष पिंकू खूंद, कोषाध्यक्ष खेलकूद प्रकोष्ठ जिला महासू बाबूराम, अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा यशपाल पालसरा, मिशन मोदी प्रदेश महासचिव कांता विमल, मिशन मोदी प्रदेश सदस्य पुष्पा चौहान, भाजपा मंडल सचिव महेंद्र मेहता, उपप्रधान भड़ावली पंचायत दिनेश खमराल और पूर्व प्रधान संतेद्र मिल्लर कई सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed