फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   meeting

जन हितैषी नीतियों को घर-घर पहुंचाएगी भाजपा

Sat, 02 Nov 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
meeting
भाजपा मंडल रोहड़ू की बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : RAMPUR-HP
रोहड़ू। भाजपा मंडल रोहड़ू की मासिक बैठक में संगठन के आगामी कार्यों को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक शनिवार को नवनियुक्त अध्यक्ष बलदेव रांटा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा ने बताया कि भाजपा सरकार के जनहितैषी कार्यों को कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएंगे। बूथ स्तर पर कार्य कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। रोहड़ू में वर्ष 2022 में होने वाली विधानसभा चुनावों में भाजपा रिकॉर्ड जीत हासिल करेगी। जिसके लिए अभी से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी जाएंगी। बैठक में प्रदेश सचिव शशि बाला विशेष रूप से उपस्थित रही।
विज्ञापन

इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष बलदेव रांटा ने कहा कि भाजपा हाईकमान और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फिर से उन्हेें मंडल अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है। जिसके लिए वह सभी के आभारी हैं। अब शीघ्र ही मंडल की जंबो कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोशन लाल बांश्टू, बहादुर सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष विशेश्वर बांश्टू, शमशेर सिंह बांश्टू, मंजीत सिंह ठाकुर, भाजपा जिला डेलीगेट सुधीर चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, जिला महामंत्री राजेंद्र धीरटा, संजीव चौहान, दलीप नेगी, अनीता नाथटा, बिशन लाल, चमन शर्मा, रवि किमलाटा सहित सभी बूथों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed