{"_id":"5d446b5d8ebc3e6d1b73f9f3","slug":"meeting-rampur-hp-news-sml3026048163","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 करोड़ 20 लाख रुपये से जल्द बनेगा महिला कल्याण परिषद भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 करोड़ 20 लाख रुपये से जल्द बनेगा महिला कल्याण परिषद भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने कहा कि रिकांगपिओ में महिला कल्याण परिषद के भवन निर्माण के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है, इसके लिए 2 करोड़ 20 लाख की प्रशासनिक स्वीकृृति प्रदान की गई है। इस भवन का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू कर समयबद्ध पूर्ण किया जाएगा। यह बात उपायुक्त रिकांगपिओ में जिला महिला कल्याण परिषद की वार्षिक बैठक के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि महिला कल्याण परिषद किन्नौर जिला की महिलाओं के उत्थान, प्रगति और महिला सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करती रही है। जिला किन्नौर की महिलाएं महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह के माध्यम से संगठित हुई हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से भी महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। समूह के माध्यम से महिलाएं विभिन्न प्रकार के उत्पादों को तैयार कर बाजार में बेच कर आर्थिक रूप से समृद्ध हुई हैं।
इससे पूर्व महिला कल्याण परिषद की अध्यक्षा रत्न मंजरी ने मुख्य अतिथि उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद का स्वागत किया और महिला कल्याण परिषद की गतिविधियों के बारे में उन्हें अवगत करवाया। बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा टाशी यंगजेन ने अपने विचार रखे। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा प्रतिश्वरी देवी, महिला कल्याण परिषद सदस्य भगवती नेगी, सयोग नेगी और सीमा देवी सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान व महिलाएं मौजूद रहीं।