Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting in SDM office, instructions not to give petrol-diesel in cans

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

Fri, 13 Mar 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय में बैठक, केन में पेट्रोल-डीजल न देने के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) धर्मेश रामौत्रा ने यह जानकारी दी। बैठक में विभागों के अधिकारी, उपमंडल में कार्यरत गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि और पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित रहे। एसडीएम ने बैठक में स्पष्ट किया कि उपमंडल में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस में किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक रूप से तेल या गैस का भंडारण न करें। उन्होंने कहा कि हाल ही में वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार की ओर से कुछ निर्णय लिए गए हैं, लेकिन इससे उपमंडल में तेल और गैस की उपलब्धता पर कोई प्रभाव नहीं है। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति को केन या अन्य बड़े पात्रों के माध्यम से पेट्रोल और डीजल की बिक्री न की जाए। साथ ही सभी पंप संचालकों और गैस एजेंसियों को अपने प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को सुचारु रखने के निर्देश भी दिए गए। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गैस की आपूर्ति व खपत की निगरानी के लिए पिछले छह महीनों के उपभोग के रुझान का अध्ययन किया जाए ताकि किसी प्रकार की अनियमित भंडारण या कालाबाजारी की स्थिति को रोका जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग से भी गैस की मांग का आकलन करने को कहा, जिससे आवश्यकतानुसार आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पेट्रोल, डीजल अथवा गैस की निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूलने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के ढाबा संचालकों से केरोसिन तेल की मांग का आकलन किया जाए ताकि आवश्यकता के अनुरूप उसकी आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed