फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mediation for the Nation 2.0' campaign launched

Rampur Bushahar News: मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 अभियान शुरू, लंबित मामलों का होगा निपटारा

Thu, 18 Jun 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (एमसीपीसी) के मार्गदर्शन में जिला शिमला में मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य वर्षों से लंबित मामलों का आपसी सहमति के आधार पर शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला उमेश वर्मा ने बताया कि जिला एवं तालुका न्यायालयों में विभिन्न प्रकार के विवादों का निपटारा मध्यस्थता प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा, जिससे पक्षकारों को त्वरित और कम खर्च में न्याय मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन चालान से जुड़े मामले, घरेलू हिंसा के प्रकरण, चेक बाउंस के मामले, वाणिज्यिक विवाद, सेवा संबंधी मामले, समझौता योग्य आपराधिक प्रकरण और उपभोक्ता विवाद का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा ऋण वसूली के मामले, विभाजन एवं बेदखली संबंधी मुकदमे, भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले और अन्य उपयुक्त दीवानी मामलों का समाधान किया जाएगा। उमेश वर्मा ने कहा कि मध्यस्थता एक ऐसी वैकल्पिक व्यवस्था है, जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ की सहायता से दोनों पक्ष आपसी सहमति के आधार पर विवादों का समाधान करते हैं। यह प्रक्रिया गोपनीय, लचीली और कम खर्चीली होने के साथ-साथ समय और संसाधनों की भी बचत करती है। उन्होंने जिला शिमला के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं और अपने लंबित विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता प्रक्रिया को अपनाएं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को वैकल्पिक विवाद निपटान प्रणाली के प्रति जागरूक करना तथा न्यायिक मामलों के शीघ्र निस्तारण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed