{"_id":"64304a2b99be2dc493096589","slug":"medha-atma-ram-and-tilak-won-the-marathon-rampur-hp-news-c-19-1-114417-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मेधा, आत्मा राम और तिलक ने जीती मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मेधा, आत्मा राम और तिलक ने जीती मैराथन
Fri, 07 Apr 2023 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Fri, 07 Apr 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
जेएसडब्ल्यू परियोजना में मेराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते परियोजना प्रमुख मौलिक कौशिक।
सांगला (किन्नौर)। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जेएसडब्ल्यू परियोजना में मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में 45 से 55 आयु वर्ग में तिलक राज प्रथम, राजू डढवाल द्वितीय रहे। 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग में आत्मा राम पहले और अभिषेक यादव दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मेधा महाजन ने प्रथम, दीप्ति गुप्ता ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जेएसडब्ल्यू हाइड्रो एनर्जी लिमिटेड टापरी स्थित छोल्तू में स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस दौरान परियोजना में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों, उनके परिजनों और बच्चों के लिए मैराथन का आयोजन किया गया। 4.2 किलोमीटर की इस मैराथन में छोल्तू, कक्षस्थल, कड़छम, टापरी और किल्बा से आए 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
यह दौड़ छोल्तू क्रिकेट मैदान से टापरी लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह होते हुए वापस छोल्तू तक आयोजित हुई। परियोजना प्रमुख कौशिक मौलिक ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डॉ. सुमंदर और डॉ. गौतमदर ने मौजूद प्रतिभागियों और परियोजना कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खान पान की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। समय पर भोजन और पानी लेने से स्वास्थ्य दुरुस्त रहता है। उन्होंने कोविड-19 कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर भी एहतियात बरतने की अपील की। परियोजना सुरक्षा प्रमुख नीतिन गुप्ता ने कहा कि मैराथन को जीत और हार की दृष्टि से नहीं बल्कि अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वस्थ रहने की दृष्टि से देखें। इस मौके पर एचआर हेड योगेश मेहता, डॉ. शशिकांत, एजीएम इलेक्ट्रिकल अरविंद कुमार, विकास गुप्ता, एलवाला कृष्णा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद