फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Massive fire in Anas forest, forest wealth worth lakhs reduced to ashes

Rampur Bushahar News: आनस जंगल में भीषण आग, लाखों की वन संपदा राख

Thu, 18 Jun 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
आग से बढ़ा तापमान, चारों ओर धुआं फैला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के आनस गांव के चीड़ के जंगल में वीरवार दोपहर को भीषण आग लग गई। इस आग में लाखों रुपये की वन संपदा राख हो गई, जिसमें सैकड़ों चीड़ के पेड़ और कई जीव-जंतु प्रभावित हुए। आग दोपहर 1:00 बजे लगी। गर्मी और सूखे के कारण आग ने जल्द ही भयानक रूप ले लिया। वहीं, धधकते जंगल से क्षेत्र का तापमान बढ़ गया और चारों ओर धुआं फैल गया। यह समस्या क्षेत्र में लगातार बढ़ती जा रही है। इससे वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। रेंज अधिकारी वन सर्किल नित्थर सोहन सिंह नेगी ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि आग लगाने वाले व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चल पाया है। नेगी ने सभी लोगों से जंगलों की रक्षा करने और आग न लगाने की अपील की है। बता दें कि क्षेत्र में आग लगने की समस्या कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। बार-बार समझाने के बावजूद कुछ लोग आग लगाने से होने वाले नुकसान को नहीं समझ रहे हैं। आग लगने का सिलसिला थमने के बजाय लगातार बढ़ रहा है। इससे पर्यावरण और वन जीवों को गंभीर क्षति पहुंच रही है। यह स्थिति चिंताजनक है और इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article