{"_id":"5d43165a8ebc3e6cb47b3a11","slug":"mashroom-rampur-hp-news-sml302476523","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली मशरूम खाने से तीन महिलाएं हुई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली मशरूम खाने से तीन महिलाएं हुई बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरवा (रोहड़ू)। जंगली मशरूम की सब्जी खाने से तीन महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला नेरवा क्षेत्र की टिकरी पंचायत का है। तीनों महिलाओं को गंभीर हालत में पीएचसी टिकरी लाया गया। यहां चिकित्सक नहीं मिला। इस पर परिजन महिलाओं को सीएचसी नेरवा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। टिकरी गांव की चूची देवी (80), उसकी बहू दीपमाला (35) और एक अन्य महिला कवरी देवी (65) गांव के साथ लगते जंगले में गई और वहां से जंगली मशरूम उखाड़कर घर ले आईं। घर पर इन्होंने इसकी सब्जी बनाई और खाने में खा लिया। कुछ ही देर बाद तीनों की हालत खराब हो गई। तीनों बेहोश हो गईं। परिजनों को पहले समझ नहीं आई कि महिलाओं की तबीयत कैसे बिगड़ी। पंचायत के उपप्रधान यशपाल और ग्रामीण तीनों को पीएचसी टिकरी ले गई। यहां चिकित्सक ही नहीं मिला। किसी तरह तीनों को सीएचसी नेरवा पहुंचाया गया। यहां भी इनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर चिकित्सकों ने परिजनों को इन्हें शिमला की सलाह दी। बताया जा रहा है कि तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
---
बरसात के मौसम में जंगलों में भारी मात्रा में जंगली मशरूम जमीन से बाहर आ जाते हैं। इनमें से कुछ खाने लायक होते हैं तो कुछ जहरीले भी होते हैं। इनकी सही पहचान न होने पर ये जानलेवा साबित हो सकते हैं। टिकरी पंचायत के उपप्रधान यशपाल खशाण ने बताया कि ग्रामीण बिना पहचान जंगलों से मशरूम ने लाएं। यह खतरनाक हो सकते हैं।