ननखड़ी में आयोजित अंडर-14 ब्लॉक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देलठ में आयोजित अंडर-14 छात्र और छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में होटल हमसर व्यू मनाली के रक्षपाल चौहान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में मझोली टिप्पर ऑल ओवर विजेता रहा। छात्र वर्ग के वॉलीबाल में मझोली टिप्पर देलठ द्वितीय रहा। छात्रा वर्ग में सेंट मेरी पब्लिक स्कूल ननखड़ी प्रथम और द्वितीय देलठ रहा। छात्र वर्ग की कबड्डी में मझोली टिप्पर प्रथम और द्वितीय सेंटी मेरी स्कूल ननखड़ी रहा। खो-खो छात्र वर्ग में मझोली टिप्पर प्रथम, खुन्नी स्कूल द्वितीय और ग्रुप डांस में देलठ स्कूल विजेता बना। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के लिए 30,000 की राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि होटल हमसर व्यू की तरफ के हर वर्ष आयोजन के लिए धन राशि दी जाएगी। उन्होंने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। एसएमसी प्रधान नरेश गौतम ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता हर साल देलठ में करवाई जाए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उन्होंने ग्राम टिकरी का विशेष धन्यवाद किया है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री ननखड़ी गुड्डी भारती, उप प्रधानाचार्य फतेह सिंह नेगी, उप एसएमसी प्रधान रचना राणा, खेल प्रभारी ननखड़ी सुरेंद्र श्याम, विकास ठाकुर, रणवीर मेहता, मनोज कपूर और कंवर ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।