फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mahila Mandal Tandi wins the tug-of-war

Rampur Bushahar News: रस्साकशी में महिला मंडल तांदी ने मारी बाजी

Mon, 07 Sep 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में महिला मंडल कुटल प्रथम स्थान पर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर(कुल्लू)।
नित्थर उपतहसील की पलेही पंचायत के घोरला में बीस भादो मेले के अवसर पर मां दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब घोरला ने महिलाओं और बच्चों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। महिला मंडल के बीच में महिला रस्साकशी की प्रतियोगिता हुई। फाइनल मुकाबला तांदी और महिला मंडल सेवाबाग के बीच खेला गया। इसमें महिला मंडल तांदी ने प्रथम स्थान हासिल किया और सेवाबाग उप विजेता बना। महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम में तीन महिला मंडलों ने भाग लिया। इसमें महिला मंडल घोरला, महिला मंडल कुटल और महिला मंडल ढमाह ने भाग लिया, जिसमें महिला कुटल ने प्रथम स्थान हासिल किया और दूसरे स्थान पर महिला मंडल ढमाह रहा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार, भाजपा मंडल के अध्यक्ष विवेक वर्मा और उनके मंडल के सभी सदस्य भी मौजूद रहे। स्थानीय विधायक ने कहा कि मेले आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। समापन समारोह में नायब तहसीलदार नित्थर ज्योति प्रकाश, प्रधान पलेही शिशुपाल, उपप्रधान मनमोहन चौहान और उनके साथ उनके वार्ड सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed