{"_id":"612138ca8ebc3e887a34c2be","slug":"mahasu-panchyat-pardhan-beat-in-her-office-rampur-hp-news-sml381171182","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासू पंचायत प्रधान से कार्यालय में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासू पंचायत प्रधान से कार्यालय में मारपीट
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। महासू पंचायत के प्रधान के साथ कार्यालय में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मनजीव चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंचायत कार्यालय में सचिव के साथ बैठे हुए थे। इसी बीच स्थानीय युवक राजेंद्र मोड़का ने सूचना के लिए कोरे कागज पर एक प्रार्थना पत्र मुझे सचिव के माध्यम से दिया। मैंने युवक को समझाया कि अगर पंचायत संबंधित कोई सूचना लेनी है, तो इस प्रार्थना पत्र के साथ 10 रूपये का आईपीओ भी लगाना जरूरी है।
इसी बात को लेकर युवक भड़क गया, और हाथापाई पर उतर आया और धक्का मारने के बाद आंख के ऊपर मुक्का मार दिया। इसके साथ ही कुर्सी से भी मुझे मारने की कोशिश की। मगर मैं समय पर नीचे झुक गया। इससे खिड़की का शीशा टूट गया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कोटखाई रविंद्र लाल ने बताया कि महासू पंचायत प्रधान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। उक्त व्यक्ति ने सेशन कोर्ट से बेल की अर्जी लगा गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।