फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Made 210 students aware about disaster

Rampur Bushahar News: 210 विद्यार्थियों को आपदा के प्रति किया जागरूक

Thu, 15 Feb 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Thu, 15 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Made 210 students aware about disaster
राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में आपदा प्रबंधन समिति की ओर से आयोजित माकड्रिल में मौजूद विद्यार्थी
कंडाघाट डिग्री कॉलेज में मॉकड्रिल का आयोजन
विज्ञापन

गृह रक्षा और अग्निशमन विभाग ने दी जानकारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। डिग्री कॉलेज कंडाघाट में आपदा प्रबंधन समिति की ओर से विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। आपदा प्रबंधन समिति की समन्वयक प्रो. मालविका ने गृह रक्षा 11वीं वाहिनी सोलन से आई टीम का परिचय उपस्थित विद्यार्थियों से करवाया।

प्लाटून कमांडर बलराज व उनकी टीम ने आपदा के समय बचाव अभियान के बारे में अनेक उदाहरण देते हुए प्रदर्शन के साथ समझाया। प्लाटून कमांडर हेमावती ने दुर्घटना के समय प्राथमिक चिकित्सा के महत्व के बारे में बताते हुए प्रदर्शन करते हुए जानकारी दी। आगजनी की घटना होने पर बचाव अभियान के बारे में दमकल केंद्र सोलन से आए फायरमैन रणवीर और श्याम ने विस्तार से बताया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. इंदिरा दरोच, आपदा प्रबंधन समिति की समन्वयक और सदस्य डॉ. गीता, प्रो.अंजू, डॉ. राधा वर्मा, हेमेंद्र दत्त शर्मा के अतिरिक्त डॉ. सविता सहगल, डॉ. ज्योति गुप्ता, डॉ. हरिंदर शर्मा, डॉ. स्नेह, डॉ. अंशु कौशल, डॉ. याशिका, प्रो. मिताली, प्रो.मेघना, प्रो. कामिनी, रजनी भारद्वाज सहित 210 विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed