फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Madan Kashyap becomes Koli Samaj Block Rampur Unit President

Rampur Bushahar News: मदन कश्यप बने कोली समाज खंड रामपुर इकाई अध्यक्ष

Tue, 21 Jan 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Madan Kashyap becomes Koli Samaj Block Rampur Unit President
​हिमाचल प्रदेश कोली समाज खंड इकाई रामपुर की नई कार्यकारिणी सामुहिक चित्र में। संवाद
कोली समाज खंड रामपुर ने नई कार्यकारिणी का किया गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश कोली समाज खंड इकाई रामपुर बुशहर ने मंगलवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया। नई कार्यकारिणी कोली समाज खंड इकाई रामपुर बुशहर की बैठक जिला अध्यक्ष रमेश पॉल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रामपुर और ननखड़ी से करीब 20 पंचायतों के लोगों ने भाग लिया। प्रदेश महासचिव गोपाल जिलटा, जिला अध्यक्ष और रमेश पॉल और डॉ. तनेद्रा की अगुवाई में सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कोली समाज खंड इकाई रामपुर बुशहर के नई कार्यकारिणी में संरक्षक राम सिंह नेगी और काहन चंद को नियुक्त किया गया। वहीं, अध्यक्ष मदन कश्यप और उपाध्यक्ष मंगत राम कश्यप और अशोक कुमार को चुना गया। इसके अलावा महिला उपाध्यक्ष कौशल्या जोशी, महासचिव अभिनाश, सहसचिव रूपा कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह, मुख्य सलाहकार राजकुमार, सलाहकार प्रेम चंद जोशी, संंगठन महामंत्री लाल कौशल को नियुक्त किया। कार्यकारिणी सदस्यों में बांका राम जोशी, प्रेम लता, रोहित सागर, हरदयाल, लच्छू राम, केवल राम बुशैहरी, पोशुराम, करम दास, काहन चंद, देशराज, मस्ताना, प्रेम लता, कुल्लू राम, प्रेम चंद, गंगाराम, नेहर लाल, चैन राम, मस्तराम, मोहन लाल, साबिर दास, राम सागर, सागर डीडी कश्यप, रमेश नाल और गोपाल जिल्टा को शामिल किया गया। इस दौरान अध्यक्ष मदन कश्यप ने बताया कि समाज के उत्थान के लिए समाज के लोगों को एकजुट होने, शिक्षित होने, अपने अधिकारों के लिए जमीनी स्तर पर जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ गांव-गांव मे संगठन में सदस्यों को जोड़ा जाएगा। कोली समाज का अपने-आप मे एक बड़ा इतिहास है। इसके बावजूद भी आज हमारे समाज के लोगों को अपने हक नहीं मिल पा रहे हैं। समाज के लोगों को न्याय दिलाने और उनके हक के लिए हमें एकजुट होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed