{"_id":"66bcac9f0941c7dbe301d16f","slug":"luhri-project-affected-people-met-and-prepared-strategy-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-120255-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौते के बाद भी नहीं हो रही मांगें पूरी : सिंघा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौते के बाद भी नहीं हो रही मांगें पूरी : सिंघा
विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर रामपुर, कोटगढ़ और नित्थर में होगा उग्र आंदोलन
लूहरी परियोजना प्रभावितों ने बैठक कर रणनीति की तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। किसान सभा परियोजना प्रभावित पंचायतों के किसानों की मांगों को लेकर बीते लंबे समय से संघर्षरत है। इसके बावजूद सरकार, प्रशासन और सतलुज जलविद्युत निगम किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। समझौते के बावजूद भी लूहरी परियोजना प्रभावितों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। यह बात भद्राश में आयोजित बैठक में किसान सभा के राज्य सचिव राकेश सिंघा ने कही। बुधवार को हिमाचल किसान सभा लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी की बैठक किसान सभा के बैनर तले हुई। बैठक में लूहरी परियोजना प्रभावित किसानों की समस्याओं पर मंथन किया गया और आगामी रणनीति बनाई गई। बैठक में किसान सभा के राज्य सचिव राकेश सिंघा, ओंकार शाद, लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट कमेटी के महासचिव देवकी नंद, कृष्णा और प्रेम चौहान ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसान सभा, प्रशासन और सतलुज जलविद्युत निगम के बीच 9 मई, 2024 को समझौता हुआ था। समझौते में सहमति बनी थी कि जहां पर धूल से फसल को नुकसान हुआ है, उसका सर्वे 20 जुलाई, 2024 तक पूरा कर दिया जाएगा। जहां ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें आई हैं, उसका सर्वे एक अगस्त तक पूरा करने की सहमति बनी थी। इसके साथ रोजगार देने पर भी बात हुई थी, बावजूद इसके प्रशासन की ओर से इस समझौते को लागू नहीं किया जा रहा है।
आम जनता को लामबंद कर होगा प्रदर्शन
अभी तक निरथ पंचायत में ही दरारों का मुआवजा मिला है। देहरा और शमाथला पंचायत में दरारों का सर्वे तो किया, लेकिन मुआवजा नहीं दिया गया है। इसके अलावा गड़ेच, निथर, दुराह, भुट्टी, कीर्टी, थानेदार, देलठ, करांगला, बड़ाच, शिली, प्लेही और बाहवा पंचायतों में सर्वे किया गया है। अभी भी प्रशासन के पास समय है कि जहां सर्वे हो चुका है, उसका मुआवजा तुरंत दिया जाए। जहां सर्वे नहीं किया गया है, उसका सर्वे किया जाए। बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया इन मांगों को लेकर 16 सितंबर को कोटगढ़, 17 सितंबर को रामपुर और 18 सितंबर को नित्थर में आम जनता को लामबंद कर प्रदर्शन किए जाएंगे। इस मौके पर हरदयाल कपूर, काकू कश्यप, रंजीत, जन्मेष शर्मा, शोभा राम, वेद, ममता, चंपा रोच, कमलेश, मनोरमा चौहान, रमेश, दलीप, हरीश, दर्शन, संदीप, ऋषि, ओम प्रकाश, रीना, अनिल, राजेश, गुलाब, महेंद्र और पदम सहित अन्य मौजूद रहे।