फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   luhari phase one project comleted till 2025

मई 2025 तक पूरा होगा लुहरी परियोजना चरण एक का निर्माण

Mon, 27 Dec 2021 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
luhari phase one project comleted till 2025
लूहरी परियोजना 210 मैगावाट स्टेज वन का कार्य प्रगति पर - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। सतलुज नदी पर बनने वाली एसजेवीएन की 210 मेगावाट लुहरी जल विद्युत परियोजना का सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया। लुहरी परियोजना चरण-1 का मोदी ने मंडी के पड्डल मैदान से ऑनलाइन शिलान्यास किया गया। लुहरी परियोजना ने रामपुर के दत्तनगर स्थित रामपुर परियोना के कार्यक्षेत्र में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना प्रमुख आरल नेगी ने की। इस दौरान एसजेवीएन के सिविल निदेशक एसपी बंसल, निदेशक गीत कपूर विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

लुहरी परियोजना प्रमुख आरएल नेगी ने दत्तनगर में आयोजित समारोह का आगाज करते हुए मौजूद सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सतलुज नदी पर बनने वाली तीसरी बड़ी परियोजना होगी, जो बीते करीब 20 वर्षों से लंबित थी। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल में पावर प्रोजेक्ट के निर्माण को लेकर रूचि ली और परियोजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पड्डल मैदान से लाइव प्रसारण दत्तनगर में डीएवी स्कूल के खेल मैदान में देखा गया। यहां एसजेवीएन के सभी अधिकारी मौजूद रहे। दोपहर एक बजे के करीब प्रधानमंत्री ने मंडी से ही ऑनलाइन विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद दत्तनगर में बनी शिलान्यास पट्टिका का भी लोकार्पण किया गया। एसजेवीएन के सिविल निदेशक एसपी बंसल ने कहा कि लुहरी परियोजना एसजेवीएन के लिए एक और मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं परियोजना क्षेत्र को नए विकास के पथ पर अग्रसर करेगी। परियोजना के निर्माण पर करीब 1811 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। यह परियोजना जो 24 मई 2025 तक बनकर तैयार होगी। परियोजना में 20 लाख मानव कार्य दिवस सृजित होंगे।

परियोजना निर्माण से 6.1 लाख टन कार्बनडाईआक्साइड कम होने से पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। हिमाचल को 40 वर्षों में 1047 करोड़ रुपये की निशुल्क विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इस मौके पर नाथपा झाकड़ी परियोजना प्रमुख रविचंद्र नेगी, प्रवीण नेगी, रामपुर परियोजना प्रमुख मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed