फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Low voltage problem in Dehra, Nithar, KulluLow voltage problem in Dehra, Nithar, Kullu

Rampur Bushahar News: देहरा पंचायत के लोगों को जल्द मिलेगी लो वोल्टेज की समस्या से निजात

Mon, 06 Jan 2025 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबर का असर : बिजली बोर्ड ने शुरू किया लाइनें बिछाने का कार्य
विज्ञापन


ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का अब होगा स्थायी समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की देहरा पंचायत में वर्षों से चली आ रही बिजली संबंधी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। वर्षों से लोग लो वोल्टेज और अघोषित कटों की मार झेल रहे थे। अब बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है। गौर हो कि उपतहसील नित्थर की देहरा पंचायत में ग्रामीण वर्षों से बिजली की लो वोल्टेज और अघोषित कटों से जूझ रहे थे। खासकर, पंचायत के चेबड़ी गांव, शिल्ला बंगला रेस्ट हाउस और वन विभाग नित्थर का कार्यालय और देहरा गांव में लो वोल्टेज की समस्या वर्षों से बनी हुई है। बिजली की लो वोल्टेज से हीटर, प्रेस, वॉशिंग मशीन, कंप्यूटर व अन्य उपकरण नहीं चल रहे हैं। ऐसे में लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बीते दिनों ग्रामीणों ने अमर उजाला दैनिक समाचार पत्र में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था।

ग्रामीण हरीश ठाकुर, चंद्रपॉल शर्मा, टेक चंद मेहता, रेवत राम, संदेशी शर्मा, हरदयाल सिंह, दीवान ठाकुर, राम सुख, सुशील ठाकुर और बेली राम ने बताया कि समस्या को लेकर वे बिजली बोर्ड के कार्यालय में भी गए और समस्या से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो विद्युत ट्रांसफार्मर लगे हैं, उनसे क्षेत्र में पर्याप्त वोल्टेज मुहैया करवाना मुश्किल हो रहा था। लोड की समस्या बढ़ने के कारण सैकड़ों ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं। हालांकि, बोर्ड ने क्षेत्र में ट्रांसफार्मर और खंभे तो काफी समय पहले लगाए हैं, लेकिन उपकरण और आवश्यक सामान न होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। अब बोर्ड ने क्षेत्र में विद्युत लाइनें बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। कार्य पूरा होते ही क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा। ग्रामीणों को अब लो वोल्टेज और अघोषित कटों की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड ने लो वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। जैसे ही बिजली की लाइनें बिछ जाएंगी, वैसे ही बिजली संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। -भूषण ठाकुर, सहायक अभियंता, बिजली बोर्ड नित्थर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article