{"_id":"678f9de5954b0915f20007c7","slug":"leopard-terror-in-chaupal-jhiknipul-leopard-in-ruslah-shimla-rampur-hp-news-c-19-1-sml1055-475097-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दो पंचायतों में तेंदुए की दहशत, तीन साल पहले भी बच्ची को बनाया था शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दो पंचायतों में तेंदुए की दहशत, तीन साल पहले भी बच्ची को बनाया था शिकार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू )। उपमंडल चौपाल की पंचायत झिकनीपुल, रुसलाह में पांच साल से तेंदुए की दहशत है। मंगलवार को भी तेंदुए ने एक बच्चे को घायल कर दिया। उसके बाद लोग में खौफजदा हैं। यहां तेंदुआ कई पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुका है। तीन वर्ष पूर्व तेंदुआ एक नेपाली के बच्चे को उठा ले गया था। पिछले साल भी तेंदुए ने एक अन्य नेपाली बच्चे पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया था। बच्चे की मां के शोर मचाने पर लोगों ने एकत्रित होकर बड़ी मुश्किल से बच्चे को तेंदुए से छुड़ाया था। एक साल पूर्व नार और झिकनीपुल के रास्ते पर तेंदुए दिखाई दिए थे। झिकनीपुल पंचायत के प्रधान गोपाल चौहान ने बताया कि उन्हें प्रीतम सिंह, हीरा लाल जिंटा, गोविंद जमटा, विक्रम चौहान और सुशील नेगी ने सूचना दी कि नार-झिकनीपुल पैदल रस्ते पर केल्टी के आसपास कई बार तेंदुआ देखा गया है। लोगों के पालतू कुत्ते भी गायब हुए हैं। गोपाल चौहान ने बताया कि इसी रास्ते से नार, क्यारनु, बडारा, सूंथ, रावतन, शानग और शेइला आदि आधा दर्जन से अधिक गांवों से बच्चे झिकनीपुल पढ़ने आते हैं। इस रस्ते पर तेंदुआ नजर आने के बाद इन छात्रों के अभिभावकों को अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता होने लगी है। कुछ अभिभावक तो अपने बच्चों को खुद स्कूल छोड़ने जा रहे हैं और स्कूल से घर ला रहे हैं। यदि तेंदुए से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए शीघ्र ही उपाय न किए गए, तो कभी भी यह तेंदुआ किसी अनहोनी को अंजाम दे सकता है। उन्होंने वन विभाग एवं वन्य प्राणी विभाग से गुहार लगाई है कि इस तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए। डीएफओ जंगवीर दुल्टा ने कहा कि इस हमले के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम मौके पर भेज दी है और दो जगह पिंजरे लगाए गए हैं। उन्होंने लोगों से रात के समय बाहर नहीं निकलने और सतर्कता बरतने की अपील की है।