{"_id":"5dcab1c58ebc3e5b694813af","slug":"lavi-fair-rampur-hp-news-sml3138778149","type":"story","status":"publish","title_hn":"लवी मेले में 1700 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा चिलगोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लवी मेले में 1700 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा चिलगोजा
विज्ञापन
लवी मेले में किन्नौर से पहुंचे व्यापारी ड्राईफ्रुट्स बेचते हुए।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में बार किन्नौर का स्वादिष्ट ड्राईफ्रूट चिलगोजा 1700 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। वहीं बादाम और खुमानी (चुल्ली) के दाम भी 500 रुपये प्रतिकिलो तक हैं। ऐसे में बीते वर्ष की अपेक्षा ड्राईफ्रूट्स के दामों में दो सौ से तीन सौ रुपये बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
लवी मेले में किन्नौरी मार्केट पूरी तरह से ग्राहकों के लिए सज चुकी है। हर साल की तरह इस बार भी मेले में किन्नौर के ड्राईफ्रूट्स लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। लेकिन इस बार दाम ज्यादा होने से अभी मार्केट में ग्राहकों की आमद कम ही है। चिलगोजे की फसल केवल किन्नौर जिले और अफगानिस्तान में ही होती है। चिलगोचे के लाजवाब स्वाद के चलते लोगों में इसे खरीदने को लेकर काफी रूचि देखी जाती है, लेकिन वर्ष दर वर्ष हो रही चिलगोजे के दामों में वृद्धि के चलते ग्राहक इसे खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे।
इस वर्ष अभी चिलगोजे के दाम 1700 से 1800 रुपये प्रतिकिलो चल रहे हैं। हालांकि बीते वर्ष इसके दाम 1500 रुपये प्रतिकिलो थे। वहीं किन्नौरी राजमाह 170 से 200 रुपये, जबकि बीते वर्ष 150 से 180 रुपये, खुमानी 300 से 500 रुपये प्रतिकिलो, बादाम 400 से 500 रुपये प्रतिकिलो, गोल्डन सेब 800 से 1000 रुपये प्रति गिफ्ट पैक और 1000 से 1200 रुपये रॉयल प्रति गिफ्ट पैक बिक रहा है। वहीं गुट्टी का तेल 1200 से 1500 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। किन्नौर जिले के खाब से पहुंचे व्यापारी संजीव नेगी ने बताया कि चिलगोजा 1700 से 1800 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है, वहीं खुमानी 300 से 500 और बादाम 400 से 500 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है।