फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kuthru village, electricity problem, technical fault, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: कुथरू गांव में दो दिन से बिजली नहीं, लोग परेशान

Fri, 31 May 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
लंबे समय से लाइन में तकनीकी खराबी के कारण बिजली की समस्या से जूझ रहे गांववासी, कूट पंचायत से कुथरू गांव के लिए सर्किट को अलग करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उमपंडल की क्याव पंचायत के वार्ड नंबर पांच कुथरू गांव में ग्रामीण बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। दो दिनों से गांव में अंधेरा पसरा हुआ है और ग्रामीणों को तेज गर्मी में भारी परेशानी हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से बिजली बोर्ड समस्या का स्थाई समाधान नहीं कर पा रहा है। गौर हो कि कुथरू गांव में कई वर्षों से बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। गांव में बिजली की सुचारु व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं। यह समस्या काफी लंबे समय से चली आ रही है। समस्या का समाधान करने में बिजली बोर्ड नाकाम साबित हो रहा है। क्याव पंचायत के उपप्रधान दिलीप निल्टू ने कहा कि कूट पंचायत के कुथरू गांव की बिजली लाइन में तकनीकी खराबी है है, जिससे कुथरू गांव में बिजली बाधित होती रहती है, जबकि साथ लगते गांव सुरू में बिजली होती है। सुरू और कुथरू गांव की दूरी एक किलोमीटर है। कूट पंचायत के साथ बिजली लाइन होने के कारण यहां के ग्रामीणों को बिजली के कटों की मार झेलनी पड़ती है। दो दिन से गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान करने के लिए पूर्व भाजपा सरकार में तत्कालीन ऊर्जा मंत्री से भी मिले थे। तब उन्होंने बोर्ड के एससी रामपुर को सर्किट अलग करने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन बोर्ड ने समस्या का समाधान नहीं किया। इसका खामियाजा गांववासियों को भुगतना पड़ रहा है।
1100 नंबर पर भी शिकायत की, कोई सुनवाई नहीं : निल्टू
क्याव पंचायत के उपप्रधान दिलीप निल्टू ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए 1100 नंबर पर भी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लंबे समय से ग्रामीण बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों में सरकार और बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। उन्होंने सरकार और विद्युत बोर्ड से कुथरू गांव के सर्किट को कूट पंचायत से अलग करने की मांग उठाई है। केहर निल्टू, देवकृष्ण, नरेंद्र सिंह राणा, अनिल बुधेल, मेजर निल्टू, अशोक मेहता, राजेश कुमार और कृष्णा वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने सरकार और बोर्ड से समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग उठाई है ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

जल्द बिजली बहाल होगी

क्षेत्र की मुख्य लाइन में फॉल्ट आ गया था, जिसे दुरुस्त करने के लिए मौके पर कर्मचारी भेजे गए हैं। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -राजेश मुखिया, सहायक अभियंता बिजली बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed