फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kuldeep elected nps sarahan employee zernal body

कुलदीप राजपूत को सौंपी एनपीएस इकाई की कमान

Sun, 03 Oct 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
kuldeep elected nps sarahan employee zernal body
एनपीएस कर्मचारी संघ निरमंड की नई कार्यकारिणी सामुहिक चित्र में - फोटो : RAMPUR-HP
ब्रौ (रामपुर बुशहर। एनपीएस कर्मचारी संघ निरमंड खंड की बैठक रविवार को निरमंड में आयोजित हुई। सर्वसम्मति से संघ की पुरानी कार्यकारिणी भंगकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में आनी खंड अध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर और जिला सलाहकार शांतिस्वरूप भारती बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

एनपीएस कर्मचारी संघ की आगामी तीन वर्षों के लिए गठित कार्यकारिणी में कुलदीप राजपूत को सर्वसम्मति में अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। इसके अतिरिक्त पद्म शास्त्री को महासचिव, भगत आजाद कोषाध्यक्ष और तरूण शर्मा को खंड आईटी सेल प्रमुख चुना गया।
विज्ञापन

नवगठित कार्यकारिणी अध्यक्ष कुलदीप ने कहा कि संघ एनपीएस कर्मचारियों की मांगों और लंबित मुद्दों को लेकर राज्य कार्यकारिणी के निर्देशानुसार कार्य करेगा। नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों की मांगों को सरकार के समक्ष समय-समय पर उठाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व खंड अध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व महासचिव मोहर सिंह, कुलदीप वर्मा, डोला राम, महेंद्र, मदन, नवीन शर्मा, पवन सहित लोनिवि, आईपीएच, विद्युत बोर्ड, पंचायतीराज सहित विभिन्न विभागों से आए कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed