फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   koyal bhashala road foundation stone establish by mla anni

9.93 करोड़ की लागत से बनेगी कोयल-बशला सड़क

Sat, 12 Feb 2022 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नित्थर (कुल्लू)। कोयल-बशला 14.5 किलोमीटर सड़क बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों लाभान्वित होंगे। सड़क बनने से क्षेत्र के कई गांव सड़क सुविधा से जुड़ सकेंगे। शनिवार को आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने सड़क का भूमि पूजन किया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग नित्थर के सहायक अभियंता और जिला परिषद सदस्य बाड़ी देविंद्र नेगी भी मौजूद रहे। वहीं नित्थर के बशला में जन समूह के बीच दूसरी जगह सड़क का भूमि पूजन किया गया। इसमें बशला और क्लोग महिला मंडल ने भाग लिया। इस सड़क की दूरी 14.5 किलोमीटर होगी।
सड़क निर्माण पर करीब 9.93 करोड़ का खर्च आएगा। विधायक किशोरी लाल ने कहा कि यह पहली सड़क होगी, जिसका निर्माण कार्य कोयल, धमोटा और बशला से शुरू होगा। इसके अलावा कोयल में सड़क पूजन के दौरान उन्होंने कोयल के लिए 87 लाख की पेयजल योजना भी जल्द शुरू होने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बायल के लिए कूहल निर्माण के लिए 2.61 करोड रुपये की राशि मंजूर हो गई है। इस दौरान उन्होंने महिला मंडल कोयल सहित अन्य महिला मंडलों को 20-20 हजार की राशि दी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, गडेज पंचायत प्रधान तारा चंद कायथ, दुराह प्रधान गुमेल सिंह, उपप्रधान राजवीर ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed