फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Koot-Kinfi road will soon be rejuvenated

Rampur Bushahar News: कूट-किन्फी सड़क का जल्द होगा कायाकल्प

Mon, 16 Feb 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
. दुर्गम दो पंचायतों के ग्रामीणों और किसानों-बागवानों को मिलेगा सुहाना सफर
विज्ञापन

. लोक निर्माण विभाग 13.84 करोड़ रुपये की लागत से मेटलिंग, टारिंग, डंगों का करेगा निर्माण
. विभाग ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, जल्द होगा करीब साढ़े 12 किलोमीटर सड़क का सुधारीकरण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
उपमंडल रामपुर के 15/20 क्षेत्र की दुर्गम पंचायत को जोड़ने वाली कूट-किन्फी सड़क की खराब हालत जल्द सुधारी जाएगी। करोड़ों की लागत से सड़क का कायाकल्प होगा। सड़क के सुधरने से हजारों ग्रामीणों समेत किसानों-बागवानों को बेहतर सफर का लाभ मिलेगा। सेब समेत नकदी फसलों को देश की मंडियों तक आसानी से पहुंचा पाएंगे। लोक निर्माण विभाग करीब 13.84 करोड़ रुपये की लागत से कूट-फिन्फी सड़क का कायाकल्प करेगा। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग सड़क के करीब 12.510 किलोमीटर हिस्से पर मेटलिंग, टारिंग और जल निकासी की उचित व्यवस्था करेगा। सड़क पर डंगों का भी निर्माण किया जाएगा। सड़क के सुधरने से क्याव पंचायत के बड़ावन और कुथरू, कूट पंचायत के कूट, किन्फी, रोपनी और खिऊंचा गांव की करीब 1500 आबादी को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों, मरीजों और किसानों-बागवानों को भी खस्ताहाल सड़क से निजात मिलेगी। वर्तमान में सड़क की हालत बदतर बनी हुई है। रोजाना ग्रामीण खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। वहीं मरीज हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंच रहे हैं। किसानों-बागवानों को भी नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाना चुनौती बना हुआ है, लेकिन जल्द ही क्षेत्र की दो पंचायतों के लोगों को राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से करोड़ों की राशि से सड़क का कायाकल्प किया जाएगा।


प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के तहत सड़क के कायाकल्प को मंजूरी मिली है। सड़क के करीब साढ़े 12 किलोमीटर हिस्से के सुधार के लिए करीब 13.84 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। --अंकुश जम्वाल,
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed