फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kinnu mashnu road block due to lanslide

भारी भूस्खलन से किन्नू-मशनू मार्ग पर एक सप्ताह से अवरुद्ध

Sat, 21 Aug 2021 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
kinnu mashnu road block due to lanslide
किन्नू मशनू बाधित सड़क - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पहाड़ी दरकने से बीते एक सप्ताह से किन्नू-मशनू मार्ग पर किन्नू नाले के समीप अवरुद्ध है। भूस्खलन के कारण यहां सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गया है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित होने से क्षेत्र के बागवानों को सेब की करीब 20 हजार सेब पेटियों को मंडियों तक पहुंचाना चुनौती बन गया है। इसके साथ ही लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इसको लेकर लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर रोष जताया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व किन्नू नाले में पहाड़ी दरकने से सड़क पर भारी मलबा और चट्टानें आ गिरी हैं। मगर एक सप्ताह का समय बीतने के बाद भी लोनिवि मार्ग को बहाल करने के लिए कोई सुध नहीं ले रहा है। इससे बागवानों को जहां सेब सीजन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं ग्रामीणों की दुश्वारियां भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

युवक मंडल के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, रूपलाल, संजीव कुमार, महेंद्र सिंह, सत्या प्रकाश, वेद प्रकाश, अशोक कुमार, रवि, कपिल, मनोज, रिंटू, सूरज और मोनू सहित अन्य लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से मार्ग अवरुद्ध है। मार्ग बाधित होने से बागवानों को अतिरिक्त किराया देकर लंबे मार्ग से सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाना पड़ रहा है। क्षेत्र में करीब 20 हजार पेटियों का उत्पादन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बागवानों को सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सता रही है। मार्ग बाधित होने से सेब सड़ने का खतरा भी है। इससे क्षेत्र के बागवानों की साल भर की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। क्षेत्र के लोगों ने लोक निर्माण विभाग को चेताया कि अगर जल्द मार्ग बहाल नहीं किया गया तो उन्हें सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

लोक निर्माण विभाग सराहन के एसडीओ गोवर्धन शर्मा ने बताया कि सड़क बाधित वाले स्थान पर काम करना काफी खतरनाक है। विभाग की मशीन मौके पर तैनात है। स्थिति सामान्य होते ही मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed