{"_id":"697b394a61ed0785e009c824","slug":"kinnaurs-aastha-selected-as-the-best-female-trainee-in-itbp-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-153121-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर की आस्था बनीं सर्वश्रेष्ठ महिला प्रशिक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर की आस्था बनीं सर्वश्रेष्ठ महिला प्रशिक्षु
विज्ञापन
पंचकूला में हुई आईटीबीपी की पासिंग आउट परेड
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
जिले की बेटी आस्था को हरियाणा के पंचकूला में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित पासिंग आउट परेड में सर्वश्रेष्ठ महिला प्रशिक्षु चुना गया। दीक्षांत और शपथ ग्रहण समारोह में 24 राज्यों के 492वें जीडी रिक्रूट बैच के 440 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
उन्होंने 44 सप्ताह का बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण बुनियादी प्रशिक्षण पूरा किया। इस अवसर पर आईटीबीपी के महानिरीक्षक अशोक नेगी ने सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षुओं के नामों की घोषणा की। कांस्टेबल आस्था को सर्वांगीण उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इनके साथ 61वीं वाहिनी की कांस्टेबल अंकित तिवारी को भी सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु चुना गया। प्रशिक्षण केंद्र के महानिरीक्षक अशोक नेगी ने परेड की सलामी ली। 44 सप्ताह के कड़े प्रशिक्षण में आस्था और साथियों को ड्रिल, आधुनिक हथियार चलाने की कला, मैप रीडिंग, युद्ध कौशल और दुर्गम क्षेत्रों में जीवित रहने की तकनीकों के बारे में बताया गया। समारोह में आस्था के माता-पिता और परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।। आस्था की उपलब्धि पर पिता देवी राम नेगी और माता सुनीता ने खुशी जताई है।