{"_id":"6672d5917bee896f85070139","slug":"khaltunala-dalawag-road-rampur-bushahr-kotkhai-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-117636-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खल्टूनाला से दलावग तक सड़क की हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खल्टूनाला से दलावग तक सड़क की हालत खराब
विज्ञापन
कोटखाई में खल्टूनाला से दलावग के बीच कच्ची सड़क
कच्ची सड़क पर उठ रहे धूल के गुबार, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई(रोहडू)। उबादेश क्षेत्र की लाइफ लाइन गुम्मा बाघी सड़क की हालत खलटूनाला से दलावग तक काफी खराब है। बीते तीन वर्षों से सड़क का कार्य अधर में लटका हुआ है। खलूटनाला से दलावग तक न तो सड़क की कटिंग की जा रही हैं और न ही सड़क को पक्का किया जा रहा है। मार्ग पर जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। कच्ची सड़क पर धूल के गुबार उठ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों में अशोक जस्टा, विजय भारद्वाज, अशोक सधेइक, संजीव चौहान, रितेश चौहान, प्रदीप भोलटा, अनिल वर्मा, विकास कालटा, सुनील चौहान, सतीश हिमटा, संजय चौहान, बानु लाल, संदीप चौहान, शारिक भोकटा, सुरेंदर भरोटा, जय सिंह जिंटा, मदन घाई, अनिल हागटा, रिकी राजटा, राजीब डोटका ओर सोनू सघेइक ने बताया कि तीन वर्षों से मार्ग की हालत खराब है। लोक निर्माण विभाग खल्टुनाला से दलावग तक मार्ग को ठीक नहीं कर रहा है। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग से आग्रह किया है कि जल्द सड़क से मिट्टी के ढेर हटाए जाए। मार्ग को पक्का किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। लोक निर्माण विभाग कोटखाई मंडल के अधिशासी अभियंता अतुल चौहान ने बताया कि शीघ्र ही सड़क को ठीक किया जाएगा।