फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Keeping an eye on expenditure in the by-election

चुनाव में व्यय संबंधी कार्य पर नजर रखने के लिए टीमें गठित

Fri, 15 Oct 2021 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ऑब्जर्वर (सामान्य) डॉ. संजय गोयल ने मंडी संसदीय क्षेत्र के किन्नौर विधानसभा क्षेत्र -68 में उपचुनाव की तैयारियों को लेकर रिकंागपिओ में जिला निर्वाचन अधिकारी और चुनाव कार्यों में तैनात अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने किन्नौर विधानसभा क्षेत्र में 30 को होने वाले लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने ऑब्जर्वर को बताया कि जिले में उपचुनाव के लिए 18 नोडल अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।
इसके अलावा 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 27 सेक्टर अधिकारी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में व्यय संबंधी कार्य पर नजर रखने के लिए 2 वीडियो सर्विलेंस दल, एक वीडियो व्यूविंग दल, एक अकाउंटिंग दल, 3 फ्लाइंग स्क्वॉयड और 3 स्टैटिक सर्विलांस टीमें गठित की गई है। जिले में 126 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे और 3 अन्य सहायक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

किन्नौर विधानसभा क्षेत्र में कुल 57,728 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 28,791 पुरुष और 28,937 महिला मतदाता शामिल हैं। किन्नौर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया संबंधी कार्य के लिए 126 बीएलओ और 13 बीएलओ सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र के तहत कुल 11 संवेदनशील और 4 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। 3 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसी प्रकार 2 मतदान केंद्र पूरी तरह से महिला कर्मचारियों की ओर से संचालित किए जाएंगे। 65 मतदान केंद्रों पर वेबकॉस्टिंग की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान कार्यों में तैनात पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को प्रथम चरण का पूर्वाभ्यास करवाया जा चुका है, जबकि 19 और 20 अक्तूबर को द्वितीय पूर्वाभ्यास करवाया जाएगा। 28 अक्तूबर को तृतीय चरण का पूर्वाभ्यास करवाया जाएगा। चुनावी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 129 पीठासीन अधिकारी, 129 सहायक पीठासीन अधिकारी और 258 मतदान अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। 26 पीठासीन अधिकारी, 26 सहायक पीठासीन अधिकारी और 52 मतदान अधिकारी रिजर्व में रखे गए हैं। जिले में 2 शैडो क्षेत्र मतदान केंद्र हैं। मतदान वाले दिन चुनावी कार्यों पर नजर रखने के लिए 32 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। 2 नवंबर को रिकांगपिओ स्थित बचत भवन में मतगणना की जाएगी। गोयल ने बचत भवन स्थित स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से निर्वाचन के लिए की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी स्वाति डोगरा और जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed