फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kashapat school running with shortage of teachers

काशापाट स्कूल में शिक्षकों का टोटा, सैकड़ों छात्रों का भविष्य दांव पर

Sun, 05 Jun 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-द्वार पर बेहतर शिक्षा मुहैया करवाने के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। रामपुर उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काशापाट में बीते लंबे समय से शिक्षकों का टोटा चल रहा है, जिसके चलते 35 छात्र दूर-दराज के अन्य स्कूलों की ओर पलायन कर चुके हैं और अन्य विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर है।
केवल प्रधानाचार्य और एक एसएमसी हिंदी प्रवक्ता के सहारे वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चल रहा है। यहां अध्यापकों के छह पद खाली हैं। ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कूल में किस तरह शिक्षा मुहैया करवाई जा रही है। विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है।
विज्ञापन

सरकार और शिक्षा विभाग की अनदेखी ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। क्षेत्र के लोगों में सरकार की कार्य प्रणाली को लेकर भारी रोष है। पंचायत प्रधान पुष्पा सनाटू, एसएमसी प्रधान फूला सिंह, उपप्रधान पन्ना लाल, बीडीसी सदस्य सरोजनी, ईश्वर, राकेश, रोशनी देवी और राज कुमारी सहित कई अन्य लोगों ने कहा कि स्टाफ की समस्या का मुद्दा सरकार और शिक्षा विभाग के समक्ष कई बार उठाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि मुख्यमंत्री से भी रिक्त पदों को भरने को लेकर शिमला में प्रतिनिधिमंडल मिला था। बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है। शिक्षकों के अभाव में गरीब तबके के अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पाठशाला में अध्ययनरत बच्चों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण हाल ही में ग्यारहवीं कक्षा से 20 और बारहवीं कक्षा के 15 विद्यार्थी दूसरे स्कूलों को पलायन करने को मजबूर हुए हैं। गरीब तबके के अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। उन्होंने चेताया कि जल्द शिक्षकों के पद नहीं भरे गए तो सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।
उधर, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काशापाट की प्रधानाचार्या माया साहनी ने कहा कि शिक्षकों के रिक्त पदों का मामला सरकार और शिक्षा विभाग को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द रिक्त पदों को भरा जाएगा।

36 छात्रों पर एक ड्राइंग शिक्षक
वहीं माध्यमिक पाठशाला पाट में भी शिक्षकों की कमी की मार अभिभावकों पर पड़ रही है। एकमात्र ड्राइंग शिक्षक के हवाले करीब करीब 36 विद्यार्थियों के भविष्य का जिम्मा है। यहां शिक्षकों के चार पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed