फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   karana and kuther women groups plants tree

कराणा और कुठेड़ महिला मंडल ने रोपे देवदार के पौधे

Wed, 04 Aug 2021 07:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
karana and kuther women groups plants tree
महिला मंडल कुठेड़ की सदस्य पौधरोपण करती हुईं। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत कराणा-1 पंचायत की महिला मंडल कुठेड़ और महिला मंडल कराणा ने देवदार के 100 पौधे रोपे। महिला मंडल कुठेड़ ने वार्ड सदस्य सुषमा ठाकुर की अगुवाई में 50 देवदार के पौधे रिउंड नाला वन क्षेत्र में रोपे। महिला मंडल कराणा की सदस्यों ने महिला मंडल सचिव मंजू शर्मा की अगुवाई में जोगनीधार में पौध रोपण अभियान चलाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत महिला मंडल की सदस्यों ने जो स्थान नियुक्त किया है, वहां पौधरोपण अभियान चलाया गया है। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में आने वाले समय में और देवदार के पौधे रोपे जाएंगे। इस दौरान सभी महिला मंडल सदस्यों ने शपथ ली कि जो भी पौधे उन्होंने रोपे हैं, उनकी देखरेख कर संरक्षण भी करेंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला मंडल कराणा से मंजू शर्मा, शालू, तारा, अंजू, बबीता, सुनीता, मीना, पिंगला, चंपा देवी, पूनम, कांता देवी, उर्मिला देवी और महिला मंडल कुठेड़ से भागीरथी ठाकुर, शकुंतला, कुंती देवी, शर्मा देवी, सुभद्रा, जय देवी, पमेश, सुषमा, ममता देवी, गुड्डी देवी और मोलकू देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed