फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kanwer singh elected president of lab employee association

नेरवा के कंवर सिंह बने प्रयोगशाला कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष

Thu, 19 May 2022 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू़)। प्रयोगशाला कर्मचारी संघ के चुनाव पंचायत समिति सभागार में बुधवार को हुए। चुनाव विभाग द्वारा तैनात पीठासीन अधिकारी नरेंद्र पाल प्रवक्ता पवन ठाकुर की देखरेख में हुए। हिमाचल प्रदेश प्रयोगशाला कर्मचारी संघ (शिक्षा विभाग) के चुनाव में जिला शिमला के नेरवा से संबंधित कंवर सिंह तंगड़ाइक को दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त हेतराम (मंडी) को महासचिव, भोला राम (कुल्लू) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ऊषा ठाकुर (रोहडू़) को मुख्य सलाहकार, मनीराम (बिलासपुर) को सलाहकार, लाजपत राम (संजौली) को सहसचिव चुना गया, जबकि इंद्र सुनेल (रामपुर) को उपाध्यक्ष तथा हेम चंद (सोलन) को सहसचिव पद की बागडोर सौंपी गई । खेखराम ठाकुर (मनाली) को चेयरमैन और संगठन महामंत्री के पद पर मनोनयन किया गया है। इस दौरान जिला इकाइयों का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन

इसमें सुनील दत्त को जिला शिमला, सुधीर पाल को जिला सोलन, सुरेश मेहरा को जिला कांगड़ा, सुभाष शर्मा को जिला चंबा, अनिल शर्मा को जिला सिरमौर, संजीव कुमार को जिला ऊना, शोभा राम नेगी को किन्नौर, घनश्याम को जिला कुल्लू, हेतराम को जिला मंडी, जितेंद्र को जिला बिलासपुर और सुभाष को जिला बिलासपुर इकाई का प्रधान नियुक्त किया गया। प्रदेश प्रयोगशाला कर्मचारी संघ की दूसरी बार बागडोर संभालने के बाद कंवर सिंह तंगड़ाइक ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को सरकार के समक्ष उठाकर उन्हें पूरा करवाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। इस अवसर पर जिला शिमला के पूर्व प्रधान त्रिलोक सामटा, प्रेमलता मुखिया, दयानंद शर्मा, नरेश तंगड़ाइक और देव दत्त शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed