फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kanungo-Patwari on pen down strike against state cadre for 4 days

Rampur Bushahar News: किन्नौर जिले में 35 पटवारखानों पर लटका ताला, राजस्व अदालतें भी नहीं लगीं

Mon, 03 Mar 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Kanungo-Patwari on pen down strike against state cadre for 4 days
जिला किन्नौर में पटवारी कानूनगों संघ हड़ताल के दौरान सामुहिक चित्र में। संवाद
राज्य कैडर के विरुद्ध 4 दिनों से पेन डाउन हड़ताल पर कानूनगो-पटवारी
विज्ञापन



सिर्फ आपदा कार्य में सहयोग, राजस्व कार्य नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के कानूनगो-पटवारी राज्य कैडर के विरोध में 4 दिन से पेन डाउन हड़ताल पर हैं। इस कारण 35 पटवारखानों पर ताला लटक गया है। कानूनगो-पटवारी संबंधित तहसीलदार ऑफिस में बैठे हुए हैं। ग्रामीण विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों को बनाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। रिकांगपिओ में राजस्व अदालतें भी कानूनगो-पटवारी के सामूहिक अवकाश और पेन डाउन हड़ताल के कारण आयोजित नहीं हो सकीं। सरकार ने राजस्व कर्मियों को राज्य कैडर घोषित किया था। इसके विरुद्ध में पटवारी और कानूनगो पेन डाउन हड़ताल पर चले गए हैं। किन्नौर में 37 पटवारी सर्किल और 28 कानूनगो के पद स्वीकृति होने पर अभी 12 कानूनगो का पद रिक्त पड़ा हैं। सिर्फ 16 कानूनगो ही इस वक्त किन्नौर में कार्यरत हैं। पटवारी और कानूनगो की हड़ताल के कारण प्रदेश के लोगों को राजस्व संबंधित कार्यों के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। पटवार सर्किलों और कानूनगो वृत्त में लोगों के काम नहीं हो पा रहे हैं। किन्नौर में 4 दिनों में लोगों के हिमाचली प्रमाण, आय प्रमाण पत्र, कृषक प्रमाण पत्र और ईडब्लूएस आदि प्रमाणपत्र नहीं बन पाए हैं। यही नहीं इन दो दिनों में लोगों की रजिस्ट्रियां, इंतकाल और लोन से संबंधित कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसी तरह से किन्नौर में चल रही ई-केवाईसी की प्रक्रिया ठप पड़ी है। कानूनगो-पटवारियों ने सिर्फ आपदा प्रभावित इलाकों में सेवाएं जारी रखने का निर्णय लिया है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि राजस्व कर्मियों के साथ चर्चा के बाद ही राज्य कैडर का निर्णय लिया है। उन्होंने हाल ही में प्रेस को बयान दिया था कि अगर हड़ताल अधिक समय तक चली, तो सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाएं ली जा सकती हैं।

जब तक सरकार निर्णय वापस नहीं लेती हड़ताल जारी रहेगी
पटवारी-कानूनगो संघ के किन्नौर इकाई के प्रधान नवीन कुमार नेगी ने कहा कि पेन डाउन हड़ताल चार दिनों से जारी है। जब तक सरकार स्टेड कैडर वापस नहीं लेती है हड़ताल जारी रहेगी। पटवारी-कानूनगो संबंधित तहसीलदार ऑफिस में बैठे हुए हैं। पटवारखानों में ताला जड़ दिया है। सिर्फ आपातकालीन सेवा बहाल करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed