{"_id":"610976cc8ebc3e88bd0d9cef","slug":"kafnu-wangtu-road-metling-work-started-rampur-hp-news-sml379160961","type":"story","status":"publish","title_hn":"काफनू-वांगतू संपर्क मार्ग जल्द होगा चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफनू-वांगतू संपर्क मार्ग जल्द होगा चकाचक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावागनर (किन्नौर)। किन्नौर जिले की भावावैली को जोड़ने वाले काफनू-वांगतू मार्ग को टारिंग का कार्य शुरू हो गया है। इस सड़क के चकाचक होने से सेब सीजन में
बागवानों को फसल मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी। वहीं लोगों को आवाजाही में आने वाले समस्याओं से भी निजात मिलेगी।
वर्तमान में मार्ग का करीब चार किलोमीटर का हिस्सा खस्ताहालत में है। इस वजह से क्षेत्र लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के इस चार किलोमीटर हिस्से की मैटलिंग करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा मार्ग में जहां-जहां गड्ढे हैं उन्हें भी भरा जा रहा है।
मार्ग के चकाचक होने से भावावैली के लोगों के अलावा यहां घूमने के लिए वाले पर्यटकों को भी राहत मिलेगी। 20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग में करीब 4 किलोमीटर का हिस्सा ऐसा है, जहां सफर करना जान जोखिम में डालने जैसा है।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों ने लोक निर्माण विभाग को सेब सीजन से पहले काफनू-वांगतू सड़क को दूरुस्त करने की मांग उठाई थी। इसको देखते हुए अब लोक निर्माण विभाग ने मार्ग की टारिंग का कार्य शुरू कर दिया है। लोगों ने इसके लिए लोनिवि का आभार प्रकट किया है।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रबोध चंद्र ने कहा कि 20 किलोमीटर लंबे मार्ग का 4 किलोमीटर हिस्सा बेहद खराब था। इसे मैटलिंग कर दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। इससे लोग मार्ग में सुगमता से सफर कर सकेंगे।