फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   jubbel beat rampur in vollyball match in duttnagar

वॉलीबाल में जुब्बल ने रामपुर को 3-0 से दी मात

Sun, 12 Dec 2021 06:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
jubbel beat rampur in vollyball match in duttnagar
jubbel beat rampur in vollyball match in duttnagar
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन और युवा सेवा एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में रविवार से तीन दिवसीय जिलास्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। डीएवी स्कूल दत्तनगर के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में पहले दिन सात टीमें पहुंची। प्रतियोगिता का शुभारंभ रामपुर परियोजना के डॉ. विवेक सुरेन ने किया। जिला शिमला वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव यशविंद्र ठाकुर और दत्तात्रेय स्पोर्ट्स क्लब ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जिला शिमला की 15 परुष और 10 महिला टीमें भाग लेंगी। तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में जिला शिमला की महिला और पुरुष टीमों का चयन होगा। पहले दिन जुब्बल और रामपुर के बीच शो मैच खेला गया। इसमें जुब्बल की टीम ने रामपुर की टीम को 3-0 मात दी। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने की अपील की। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जिलास्तरीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे और 17 दिसंबर से सिरमौर जिले के राजगढ़ में होने वाली राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पंजीकृत क्लब, स्पोर्ट्स हॉस्टल और कॉलेज की टीमें हिस्सा ले रही हैं। रविवार को प्रतियोगिता के पहले दिन जुब्बल, रोहडू़, ठियोग, कोटगढ़, रामपुर, झाकड़ी और देलठ की टीमें पहुंची। इस मौके पर रामपुर परियोजना से आए बलजीत सिंह, राजेंद्र कुमार, कुश ठाकुर, कुलदीप ठाकुर और विकास कंवर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed