फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   jbt teacher demands to government

जेबीटी शिक्षकों ने पंजाब की तर्ज पर मांगा वेतन

Thu, 06 Jan 2022 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड आनी की बैठक खंड अध्यक्ष रविंद्र आजाद की अध्यक्षता में हुई। इसमें छठे वेतन आयोग पर जारी हिमाचल सरकार की अधिसूचना को पूरी तरह से नकार दिया गया। वर्चुअल बैठक में संघ ने सरकार को पांच दिन का इस विषय पर अल्टीमेटम देने का निर्णय लिया। प्राथमिक शिक्षक खंड आनी के महामंत्री हितेंद्र साहसी ने कहा कि अगर सरकार प्राथमिक शिक्षकों के हित में आवश्यक संशोधन नहीं करती है, तो संघर्ष का मार्ग अपनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने खंड आनी के सभी अध्यापकों से आह्वान किया कि आगामी किसी भी निर्णय तक खंड आनी का कोई भी प्राथमिक शिक्षक नए वेतनमान के लिए कोई भी विकल्प नहीं चुनेगा। संघ वेतनमान को पूर्ण रूप से खारिज करता है। बैठक में सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने यह फैसला लिया कि शिक्षक खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय आनी में नए वेतनमान के अनुसार वेतन के लिए कोई भी अध्यापक विकल्प नहीं देंगे। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ खंड आनी के उपप्रधान नानक ठाकुर, कोषाध्यक्ष दलीप राणा, महालेखाकार रामानंद सागर, वरिष्ठ उपप्रधान रणवीर वर्मा, मुख्य सलाहकार कुशाल वर्मा, सह सचिव कर्म चंद, प्रेस सचिव राजन कुमार और प्रवक्ता एवं खंड स्रोत समन्वयक विपिन ठाकुर ने भी अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed