{"_id":"6241f63b3eae2d22322ac515","slug":"janmanch-held-in-kaza-on-3th-april-rampur-hp-news-sml403964197","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजा में तीन अप्रैल को जनमंच कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजा में तीन अप्रैल को जनमंच कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजा (लाहौल स्पीति)। तीन अप्रैल को काजा में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। सोमवार को जनमंच कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एडीसी अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित हुई। अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनमंच की तैयारियों को लेकर विभागों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 29 और 30 मार्च को कुल 13 पंचायतों में प्री-जनमंच कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस अवसर पर हर पंचायत में शिकायतें एकत्रित की जाएगी। प्री-जनमंच में स्वच्छता अभियान, योजनाओं के आवंटन, सभी योजनाओं के लाभार्थियों का डाटा, स्टॉल की व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई। जनमंच में हर विभाग अपना स्टॉल लगाएगा। अभिषेक वर्मा ने कहा कि विभागों को हर पंचायत में प्री-जनमंच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लोसर पंचायत में लोक निर्माण विभाग, हल में जलशक्ति विभाग, खुरिक में बिजली बोर्ड, किब्बर में स्वास्थ्य विभाग, ताबो में पशुपालन विभाग, ग्यु पंचायत में उद्यान विभाग, काजा में वन विभाग, धंखर में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग, सगनाम और कुंगरी में सीडीपीओ और तहसील कल्याण कार्यालय, डेमूल में राजस्व, लांगचा में कृषि विभाग और लालुंग में शिक्षा विभाग प्री-जनमंच गतिविधियां करेंगे। इस मौके पर सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।