फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   jagatkhana rampur bridbe renoveted from 11 lekhs

11 लाख से सुधरेगी जगातखाना-रामपुर पुल की हालत

Tue, 07 Dec 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
jagatkhana rampur bridbe renoveted from 11 lekhs
खस्ताहाल जगातखाना रामपुर पुल की जल्द सुधरेगी हालत। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। जिला शिमला के रामपुर को आउटर सराज से जोड़ने वाले जगातखाना-रामपुर पुल की हालत वर्षों से दयनीय बनी हुई है। क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाले इस पुल पर लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। लेकिन अब जल्द ही पुल की हालत में सुधार होगा। लोक निर्माण विभाग करीब 11 लाख रुपये की लागत से पुल को नया स्वरूप देगा।
विज्ञापन

ब्रिज मेंटेनेंस बजट के तहत पुल का कायाकल्प किया जाएगा। गौर हो कि जगातखाना रामपुर पुल की हालत बीते कई वर्षों से दयनीय बनी हुई है। पुल के डैक में इस्तेमाल हुई लोहे की चादरें कई स्थानों में जंग खाकर सड़ गई हैं। यही वर्षों से पुल की मरम्मत नहीं होने के कारण पुल का एक ओर झुकाव बढ़ गया है। ऐसे में हजारों स्कूली बच्चों और राहगीरों को खतरे के साये में पुल पार करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पुल से क्षेत्र की जगातखाना, ब्रौ, पोशना, बाड़ी, तुनन, खरगा, सरघा, कुश्वा और सरपारा पंचायत के हजारों लोग रोजाना सफर करते हैं। क्षेत्र के लोग वर्षों से लोक निर्माण विभाग से पुल की हालत में सुधार करने और पुल के किनारे लगी रेलिंग की ऊंचाई बढ़ाने की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग अब ब्रिज मेंटेनेंस बजट के तहत पुल में लोहे की नई चादरें बिछाएगा और आवश्यक मरम्मत भी की जाएगी। इसके अलावा पुल के झुकाव को समाप्त करने के लिए पुल के किनारे लगे रस्सों को भी नए सिरे से जोड़ा जाएगा। करीब 11 लाख रुपये की लागत से पुल का जीर्णोद्धार होगा। इससे हजारों लोगों को सफर करने में सहूलियत मिलेगी। पुल के किनारों पर उखड़े सीमेंट की प्लास्टिंग की जाएगी।

लोक निर्माण विभाग ब्रौ के एसडीओ उदय कौशल ने बताया कि 11 लाख रुपये की राशि से जगातखाना पुल का जीर्णोद्धार किया जाएगा। पुल में नया डैक तैयार होगा, जबकि झुकाव को समाप्त करने के लिए नए सिरे से रस्से लगाए जाएंगे। जल्द ही टेंडर आवंटित कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed